BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में स्थिरता दर्ज

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम में सोमवार को लगातार छठे दिन स्थिरता बनी रही. उधर, तेल का उत्पादन बढ़ाने के मसले पर ओपेक और सहयोगी देशों यानी ओपेक प्लस के बीच सहमति बनने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखी जा रही है. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है.

कच्चे तेल में नरमी रहने से तेल विपणन कंपनियां आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती कर सकती हैं, जिससे देश के उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलेगी. भारत तेल की अपनी जरूरतों के लिए मुख्य रूप से आयात पर निर्भर करता है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 90.56 रुपये, 90.77 रुपये, 96.98 रुपये और 92.58 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं. डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 80.87 रुपये, 83.75 रुपये, 87.96 रुपये और 85.88 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं.

तेल विपणन कंपनियों ने बीते मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 22 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 21 पैसे, जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 23 पैसे, जबकि मुंबई में 24 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी.

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को बीते सत्र से 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 64.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्यूयॉर्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर डब्ल्यूटीआई के मई अनुबंध में बीते सत्र से 0.59 फीसदी की नरमी के साथ 61.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब अभिभावकों के खाते में जाएगा स्कूल ड्रेस का पैसा

Next Post

पाकिस्तान को आमंत्रित न किए जाने पर इमरान खान ने नाराजगी जताई

Next Post
वजीर ए आला इमरान खान कट्टरपंथियों पर लगाम लगाएं: सरदार इंद्रजीत सिंह

पाकिस्तान को आमंत्रित न किए जाने पर इमरान खान ने नाराजगी जताई

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d