रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए राज्य की जनता को राहत देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाए हैं.
सीएम किचन एवं कम्युनिटी किचन के माध्यम से निरूशुल्क फूड पैकेट की होम डिलीवरी की शुरुआत कर दी गई है.
कम्युनिटी किचन के माध्यम से खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं तथा मोबाइल वैन इत्यादि गाड़ियों से जरूरतमंदों को बांटे जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राउंड टेबल इंडिया समूह के लोगों ने बेहतरीन काम किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में कई सामाजिक संगठनों ने इस आपदा की घड़ी में अपना पूरा सहयोग किया है जो प्रशंसा के पात्र हैं.

