BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तोपचांची व टुंडी स्थास्थ्य केंद्र में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य कर्मियों में से सफाई कर्मी को लगेगा पहला टीका
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कहर को खत्म करने के लिए विश्व में सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के क्रम में देश के कई स्वास्थ्य केंद्रों समेत झारखंड के कोयलांचल में तोपचांची तथा टुंडी स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पूरी तैयारी के साथ शनिवार को अभियान की शुरुआत की गई. जहां विधायक मथुरा महतो सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहै. धनबाद जिले के तोपचांची में स्वास्थ्य केंद्र में कोराना वारियर्स के रूप में सम्मानित सफाई कर्मियों को पहला टीका लगाया गया. मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि कोरोना वारियर्स के तौर पर सम्मानित करने के दृष्टिकोण से वैक्सीनेशन के शुरुआत में वैक्सीन दिया गया है. सेंटर पर वैक्सीनेशन के दौरान सभी कुछ सामान्य है. किसी भी विपरीत और प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकस व सतर्क है. आपातकालीन व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया है. ऐसे में धनबाद जिले का तोपचांची और टुंडी स्वास्थ्य केंद्र आने वाले समय के लिए कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर उदाहरण के तौर पर जाना जाएगा. दोनों जगह के लोगों के लिए वैक्सीनेशन का पहला दिन गर्व का क्षण है. मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से पूरा विश्व त्राहिमाम कर रहा है. ऐसे में भारत देश स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनशन का आयोजन कर पूरे विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. जिसके तहत झारखंड के भी कई जिलों के स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार को वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में कोविड-19 का पहला टीका लगने के बाद मरियम खुश दिखी, कहा-कोई परेशानी नहीं है

Next Post

2 दिनों से लापता संजय का तालाब में तैरता मिला बॉडी, इलाके में सनसनी

Next Post
2 दिनों से लापता संजय का तालाब में तैरता मिला बॉडी, इलाके में सनसनी

2 दिनों से लापता संजय का तालाब में तैरता मिला बॉडी, इलाके में सनसनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d