रांची:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के पूर्व मुख्यसचिव श्री सजल चक्रवर्ती के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि स्व चक्रवर्ती एक मिलनसार इंसान थे जिन्होंने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहते हुए राज्य की सेवा की . श्री प्रकाश ने उनकी आत्मा की शांति केलिये ईश्वर से प्रार्थना की .कहा कि प्रभु उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य एवम साहस प्रदान करें.

