BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लोस के बाद विस चुनाव में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की हार

by bnnbharat.com
December 24, 2019
in Uncategorized
लोस के बाद विस चुनाव में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की हार

लोस के बाद विस चुनाव में भी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की हार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा विधानसभा का चुनाव हार गए हैं. भाजपा ने उन्हें चक्रधरपुर से चुनाव लड़ाया था. झामुमो के उम्मीदवार सुखराम उरांव ने लक्ष्मण गिलुआ को चुनाव हराया है.
इससे पहले इसी साल चाईबासा से लक्ष्मण गिलवा लोकसभा चुनाव हार गए थे. लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस की गीता कोड़ा ने हराया था. विधानसभा चुनाव में सुखराम उरांव को कुल 43 हजार 729 वोट मिले हैं. जबकि उन्होंने लक्ष्मण गिलुवा को 12 हजार 188 वोटों से हराया. सुखराम उरांव चक्रधरपुर से 2005 में भी चुनाव जीते थे. जबकि 2014 में झामुमो से ही शशिभूषण सामड़ चुनाव जीते थे.

शशि भूषण सामड़ को इस बार झामुमो ने टिकट नहीं दिया, तो वे जेवीएम के टिकट से चुनाव लड़ गए. चक्रधरपुर में आजसू पार्टी ने भी उम्मीदवार खड़ा किया था. लेकिन आजसू के उम्मीदवार रामलाल मुंडा की करारी हार हुई.

सुखराम की जीत के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने जुलूस निकाला और पटाखे फोड़ कर कर खुशियां जताई. इस दौरान कार्यकर्ता और समर्थक शहर के असलम चौक और पवन चौक और ओवरब्रिज से इतवारी बाजार के इलावा शहर के कई इलाकों में गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते निकले.

उधर चाईबासा के जगन्नाथपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार सोनाराम सिंकु चुनाव जीत गए हैं. सिंकू को उम्मीदवार बनाए जाने से चाईबासा में कांग्रेस के कई नेताओं ने बगावत की राह धर ली थी.
तथा कई ने इस्तीफा सौंप दिया था. सिंकू की जीत से यह साफ हो गया है कि जगन्नाथपुर में मधु कोड़ा और गीता कोड़ा का वर्चस्वर बरकरार है. कोड़ा दंपती की पसंद से ही सिंकू को उम्मीदवार बनाया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक आज

Next Post

झामुमो सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस का भी शानदार प्रदर्शन

Next Post
झामुमो सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस का भी शानदार प्रदर्शन

झामुमो सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस का भी शानदार प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d