रांची: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवा कार्य के प्रदेश समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि 28 मार्च से लगातार भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में गरीबों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों के बीच मोदी आहार में पकाया हुआ भोजन राशन में अनाज, आलू प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है.
वर्मा ने कहा कि अबतक प्रदेश में पार्टी की ओर से 14 दिनों में 529015 लोगों को मोदी आहार परोसा गया, जबकि 93180 परिवारों को 5 किलोग्राम चावल,1 किलोग्राम दाल, 2 किलोग्राम आलू और आधा किलोग्राम प्याज उपलब्ध कराया गया है.
इस कार्य में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बूथ तक के कार्यकर्ता लगे हैं.
वर्मा ने कहा कि आहार और राशन को मिलाकर पूरे प्रदेश में अबतक 893215 गरीबों, जरूरत मंदों तक अपनी सेवा कार्य को लेकर पहुंचे हैं.
उन्होंने आज की जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रदेश के सभी जिलों को मिलाकर 43910 लोगों को मोदी आहार परोसा गया और 6840 परिवारों तक मोदी राशन दिया गया. इस सेवा कार्य में आज 29410 कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई.

