BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

by bnnbharat.com
August 25, 2019
in Uncategorized
बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ेगी विधानसभा चुनाव

State BJP will contest assembly elections under the leadership of Chief Minister Raghuvar Das

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता

रांची : बीजेपी और उनके सहयोगी दल आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लड़ेगी. इस चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ 65 सीटें जीतने का लक्ष्य लिया है. उक्त बातें  भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम कुमार माथुर ने कहीं.

माथुर ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से आहत हूं. मैंने अपना एक अच्छा मित्र खोया है. उन्होंने कहा कि कई चुनाव में हम दोनों एक साथ रहे. लगभग 10 -12 सालों तक राज्यसभा में भी एक साथ रहे. यह पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है. जेटली जी के निधन से आगामी 2 दिनों तक होने वाली सभी बैठक रद्द कर दी गई है. वे शनिवार शाम को ही दिल्ली वापस लौट गए.

उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के संबंध में जल्दी ही दोबारा झारखंड आना होगा. हम विकास के मुद्दे पर विधानसभा का चुनाव राज्य में लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव के नजरिए से झारखंड उनका 9 वां प्रांत है. दो दिनों में जो फीडबैक मिला है, इससे पिछले साढे 4 सालों से चल रही बीजेपी सरकार के कार्यो की सकारात्मक बातें सामने आयी है. कुल मिलाकर सरकार के कामों से क्षेत्र की जनता काफी प्रसन्न है. हमारे पंचायत स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता चुनावी मूड में आ चुके हैं.

Also Read This : जूनियर्स का सिर मुंडाने पर 7 छात्र निलंबित

उन्होंने कहा कि हम बूथ जीतने पर विश्वास करते हैं. हमारे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहले बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करता है, फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना संबोधन करते हैं. झारखंड में अबकी बार 65 के पार का लक्ष्य भाजपा ने लिया है.उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री ने  गांव ,गरीब, किसान को लेकर जो योजना बनाई है यह पांच वर्षों में धरातल पर दिखाई दे रही है. हमनें झारखंड में पिछले पांच वर्षों में 35 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया है.

अब देखना यह है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में 65 प्लस लक्ष्य भेद पाने में कितना सफल साबित होगी. क्योंकि सीट बंटवारे के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेगी और कौन- कौन से नेताओं का इस बार टिकट कटेगा.

साथ ही एनडीए की सहयोगी दल आजसू इस बार रघुवर दास के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को कितनी तैयार होगी ? यह भी देखना दिलचस्प होगा.

प्रेस वार्ता में सह चुनाव प्रभारी सह बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव, प्रदेश सहप्रभारी रामविचार नेताम और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 दिनों में रविदास मंदिर मुद्दा नहीं सुलझा तो भारत बंद का आह्वान

Next Post

कश्मीर में डोनल्ड ट्रंप की दिलचस्पी की क्या है खास वजह?

Next Post
कश्मीर में डोनल्ड ट्रंप की दिलचस्पी की क्या है खास वजह?

कश्मीर में डोनल्ड ट्रंप की दिलचस्पी की क्या है खास वजह?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d