रांची: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद डॉ. सुभाष सरकार अपनी दो दिवसीय झारखंड प्रवास पूर्ण कर बांकुड़ा के लिये सड़क मार्ग से रवाना हो गए.
डॉ. सरकार कल शाम रांची आये थे. आज उन्होंने पार्टी की बैठकों में शामिल होकर संबोधित किया, राज्य के राजनीतिक हालात एवम सांगठनिक विषयों पर चर्चा की.

