BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश कांग्रेस शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, जमीन लूट व भ्रष्टाचार मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

ट्रांसपोर्ट परिचालन शुरू कराने व अन्य वर्गाे को भी सशर्त छूट देने की अपील

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
प्रदेश कांग्रेस शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, जमीन लूट व भ्रष्टाचार मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक शिष्टमंडल ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और जमीन लूट तथा भ्रष्टाचार मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पासवान समेत अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात बताया कि राजधानी रांची में बड़ा तालाब और हरमू नदी के सौंदर्यीकरण में करोड़ों खर्च किये गये, लेकिन स्थिति आज भी बदत्तर बनी हुई है. उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे द्वारा अपनी पत्नी के नाम तथा अन्य भाजपा नेताओं द्वारा वन भूमि अपने एवं अपने परिजनों के नाम करवाने के मामले की भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की. इस दौरान श्री सोरेन ने भी स्वीकार किया कि केंद्र सरकार रेलवे, एयरपोर्ट और कोयला समेत अन्य क्षेत्रों को बचने में जुटी है. इसके विरोध में सभी को एकजुट हो कर संघर्ष करने की जरूरत है.
कांग्रेस नेताओं ने साढ़े तीन महीने से अधिक समय से लागू लाॅकडाउन में ट्रांसपोर्ट सिस्टम समेत अन्य व्यवसायी वर्ग को भी राहत देने की मांग की. पार्टी नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी (कोविड-19) के मद्देनजर पिछले चार महीनों में आपके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी फैसलों की वजह से राज्य में भीषण त्रासदी को रोकने में सफलता प्राप्त हुई है. गठबंधन सरकार के नेतृत्व में लिये गये फैसलों की वजह से राज्य की जनता सुरक्षित रही है. देश के पैमाने पर अगर मूल्यांकन किया जाए तो सरकार के प्रयासों से झारखंड में कोरोना संकट पूरी तरह से नियंत्रित रहा है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में पार्टी ने सरकार के मुखिया होने के नाते आपके द्वारा लिये गये हर फैसले को पूरी प्रतिबद्धता के साथ जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है. कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आमजनों की परेशानियों को देखते हुए व्यापारिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए आपने कई प्रकार के छूट दिये, जिसके फलस्वरूप जीवन और जीविका धीरे-धीरे पटरी पर आना शूरू हो गया है। राज्य में एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का परिचालन अति आवश्यक है। क्योंकि साधारण व्यक्ति को निजी वाहन या भाड़े के वाहन से जाने में आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है, इसलिए अंतर राज्यीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट परिचालन की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें। उसी प्रकार व्यापारिक रिहायाशी होटलों को भी खोलने की अनुमति प्रदान करें, क्योंकि एक जगह से दूसरे जगह जाकर लोगों को ठहरने में भारी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। जीवन के साथ-साथ जीविका को भी आगे लेकर चलने की सख्त आवश्यकता है। इसी क्रम में छोटे-छोटे दुकान जिसमें प्रतिदिन कमाने वाले जूता सिलाई करने वाले, कपड़ा सिलाई करने वाले टेलरिंग शाॅप, ड्राई क्लीनर्स, चाय दुकान, ठेला-खोमचा दुकान सहित प्रतिदिन कमाकर खाने वाले सभी छोटे-छोटे दुकानों को खुलने की अनुमति प्रदान करें। इस बाबत आवश्यक दिशा-निर्देशों और सावधानी बरते के उपायों के आलोक में उपरोक्त संस्थानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जा सकती है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू,अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निरंजन पासवान, प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी,युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सन्नी टोप्पो, रवि ट्रेवेल्स के अभय सिंह कांग्रेस नेता नसीम अख्तर शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति प्रशासन की बेरुखी, कोरोना जांच को लेकर किया हंगामा

Next Post

दुमका में दिवंगत पत्रकार धर्मराज राय को दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post
दुमका में दिवंगत पत्रकार धर्मराज राय को दी गयी श्रद्धांजलि

दुमका में दिवंगत पत्रकार धर्मराज राय को दी गयी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d