रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव ने सभी राज्यवासियों को शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देते हुए घर में ही रहने की अपील की है.
डॉ. रामेश्वर उरांव ने शब-ए-बारात पर मुस्लिम धर्मावलंबियों से अपील करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए हुए सभी मुस्लिम भाई अपने घरों में नमाज पढ़े और इबादत करें. उन्होंने कहा कि शब-ए-बारात केवल त्योहार ही नहीं, बल्कि ये एक रात खुदा को मनाने का त्योहार है और देश में एकता-अखंडता तथा भाईचारे के साथ रहने की दुआ करने एवं शांतिपूर्वक इबादत करने का भी दिन है.
Also Read This: सादगी के साथ हुई शादी, सिर्फ दो बराती लेकर पहुंचा दूल्हा
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने भी शब-ए-बारात पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से गुजारिश की गयी कि वे अपने घरों में ही रह कर कोरोना वायरस की समाप्ति के लिए दुआ करें और अपने घर से बाहर न निकल कर लॉकडाउन के आदेश का सख्ती से पालन करें.

