रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का स्वास्थ्य हाल पूछने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,व सन्नी टोप्पो संध्या 5.00 बजे रिम्स पहुंचे उनसे मुलाकात की एवं स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है.
डॉ उरांव ने कहा कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है इशारों इशारों में उनसे बात भी हुई और मुझे लगता है कि बहुत जल्द स्वस्थ होकर घर दीपक प्रकाश घर वापस लौट आएंगे. कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने भी दीपक प्रकाश के स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके ठीक होने की प्रार्थना की है.

