रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टरों को पहले से ही भगवान का दूसरा रुप कहा जाता रहा है, लेकिन कोरोना आपातकाल में तो चिकित्सकों ने सेवा भावना की अद्भुत मिशाल पेश की है, दुनिया जब तक सलामत है आपकी हमेशा भगवान से बढ़कर पूजा होगी. डॉक्टर्स दिवस पर आपको हृदय से प्रणाम है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर्स ने जिंदगी की परवाह किए बगैर मानवता की रक्षा के लिए अपनी ऊर्जा और क्षमता के माध्यम से इस विपदा की घड़ी में मानवहित की रक्षा की हैं.

