रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव ने उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क दुर्घटना में मारे गये मजदूरों के प्रति गहरी संवेदना एवं दुःख प्रकट किया है. उन्होंने घायल मजदूरों के समूचित इलाज किये जाने का अनुरोध किया है. डा उरांव ने कहा कि सड़क दुर्घटना ने अंतरात्मा को झकझोर दिया है, ऐसी घटनाऐं कहीं ना कहीं व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है.
उन्होंने बताया कि इस हादसे में झारखंड के मृतक और घायल प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार मृतकों के आश्रितों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. उन्होंने मजदूरों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संयम बनाये रखने का अनुरोध किया है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सड़क दुर्घटना ह्रदय को तकलीफ देती है, दूबे ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की. प्रदेश कांग्रेस कमिटी सभी मजदूरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करती है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में सोन नदी में नहाने गये सात युवकों की मौत पर भी शोक संवेदना व्यक्त की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव ने कहा कि ईश्वर परिजनों को अपार दुख सहने की शक्ति दे.

