रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की वीरता को देश हमेशा याद रखेगा, जिस तरह से युद्ध के मैदान में उन्होंने अपने अदम्य साहस से दुश्मन सेना को सबक सिखाने का किया, वह वीरता इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में हमेशा अंकित रहेगा.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की वीरता का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा.

