रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने दीपावली के पर्व पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यवासियों को दीपावली और छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की कि हर्षाल्लास से यह पावन पर्व मनाये, लेकिन कोरोना के इस सक्रमण काल में खुद भी सुरक्षित रहे तथा अपने परिजनों को भी सुरक्षित रखें. उन्होंने लोगों से अपील की है कि सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार थोड़ी प्रदूषित श्रेणी में शामिल रांची समेत 14 शहरों में लोग ग्रीन पटाखे का ही उपयोग करें, जबकि अन्य जिलों में भी लोग रात्रि आठ बजे से दस बजे तक सावधानीपूर्वक पटाखे का उपयोग करें.
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने भी दीपावली और छठ महापर्व पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी है.
