रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. आलोक कुमार दूबे ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि कोविड 19 के शुरुआती लक्षण दिखने पर उन्होंने अपना कोरोना जांच करवायी. कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे होम आइसोलेशन में है.

