रांची:- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरॉंव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मो0 मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलम्बित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

