राज्य नि:शक्तता आयुक्त सतीश चंद्र ने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा IPL के तर्ज पर दुबई और शाहजहां में 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक DPL- दिव्यांग प्रीमीयर लीग में झारखंड के 4 खिलाड़ी मुकेश कंचन, वागीश त्रिपाठी , विशाल नायक और स्नेहशीष कर्मकार (राजू) के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है.उन्होंने इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट और भी दिव्यांगजनों को खेल के प्रति आकर्षित करेंगे और ये खिलाड़ी राज्य में ही नहीं देश में भी रोल मॉडल के रूप में उभरेंगे.उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य में दिव्यांगजन क्रिकेट को बढ़ावा देने हेतु यथोचित सहयोग का आश्वासन भी दिया.

