BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपनी नाकामी केंद्र पर थोप रही है राज्य सरकार: रघुवर दास

by bnnbharat.com
April 10, 2020
in Uncategorized
अपनी नाकामी केंद्र पर थोप रही है राज्य सरकार: रघुवर दास
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य सरकार अपनी विफलता का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ना चाह रही है. केंद्र सरकार ने कोरोना से परेशान गरीब, जरूरतमंदों के लिए खजाने खोल दिये हैं. वहीं राज्य सरकार ने अपने खजाना का मुंह बंद कर रखा है. राज्य सरकार चाहती है कि हर काम केंद्र सरकार करे.

केंद्र सरकार ने झारखंड को प्रधानमंत्री वन धन योजना के तहत 415 करोड़ रुपये, मनरेगा के तहत राज्य सरकार को 602 करोड़ रुपये, एस.डी.आर.एम. फंड के लिए 284 करोड़ रुपये की सीधी आर्थिक सहायता दी है.

Also Read This: मानवता के दुश्मन: हिंदपीढ़ी में सैनिटाइज करने गए कर्मियों पर फेंका थूक

वहीं पीएम किसान योजना के तहत झारखंड में 2000 रुपये प्रति किसान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्डधारियों को अगले तीन माह तक अतिरिक्त पांच किलो चावल या गेहूं, एक किलो दाल देने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया है. दिव्यांगों व विधवाओं को 1000 रुपये की सहायता, जन धन खाते में अगले तीन माह तक 500-500 रुपये की सहायता केंद्र दे रही है. उज्जवला योजना के तहत तीन माह तक फ्री सिलिंडर दिया जायेगा. मनरेगा में मजदूरी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दिया गया है.

राज्य सरकार बताये की केंद्र से मिली सहायता को उसने कितना जमीन पर उतारा है. साथ ही खुद के फंड से क्या क्या किया है.

झारखंड सरकार कोरोना के मामले में ठोस कदम उठाने की बजाय केंद्र का रोना रो रही है. राज्य सरकार न तो विधि व्यवस्था संभाल पा रही है न लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करा पा रही है. राहत कार्य की असलियत तो जगजाहिर है. जो लोग दूसरे राज्यों में फंसे हैं उनमें 90% को राज्य सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है. ये समय दोषारोपण करने की बजाय मिलकर काम करने का है. यही झारखंड की जनता के हक में है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CM योगी ने कहा, हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सैनिटाइज कर मजिस्ट्रेट की तैनाती करें

Next Post

मां ने लॉकडाउन में फंसे बेटे को घर वापस लाने के लिए चलाई 1400 किमी स्कूटी

Next Post
मां ने लॉकडाउन में फंसे बेटे को घर वापस लाने के लिए चलाई 1400 किमी स्कूटी

मां ने लॉकडाउन में फंसे बेटे को घर वापस लाने के लिए चलाई 1400 किमी स्कूटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d