BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे पहले आठ लेन सड़क निर्माण पर राज्य सरकार ने लगायी रोक

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे पहले आठ लेन सड़क निर्माण पर राज्य सरकार ने लगायी रोक

वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे पहले आठ लेन सड़क निर्माण पर राज्य सरकार ने लगायी रोक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : वर्ल्ड बैंक की मदद से बन रहे झारखंड के पहले आठ लेन सड़क के निर्माण पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है. फंड की कमी को आधार बनाकर अगले आदेश तक काम बंद करने का आदेश राज्य सरकार ने जारी कर दिया है. सरकार का आदेश मिलते ही कंपनियों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है.

20 प्रतिशत काम पूरे हो चुके थे:

416 करोड़ की लागत से धनबाद के गोल बिल्डिंग से कतरास के काको मोड़ तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा था. पिछले एक साल में लगभग 20 प्रतिशत काम भी पूरा कर लिया गया है. पाइप शिफ्टिंग और बिजली पोल शिफ्टिंग का काम अभी चल रहा था. ऐसे समय में सरकार ने काम बंद करने का आदेश देकर लोगों को चौंका दिया. सड़क का निर्माण दो एजेंसी मिलकर कर रही है. पहली एजेंसी शिवालया को गोल बिल्डिंग से बिनोद बिहारी चौक तक का काम वहीं दूसरी एजेंसी त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन को दिया गया है. सरकार का आदेश मिलने के बाद दोनों ही एजेंसी ने काम बंद कर दिया है. आधी-अधूरी सड़क का काम बंद होने से कहीं कहीं अधूरा कल्वर्ट तो कहीं छड़ निकला हुआ रेलिंग रास्ते में दिखाई दे रहा है.

डीएमएफटी फंड से राशि देने का पास किया था प्रस्ताव :
पिछले महीने नगर निगम स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आठ लेन सड़क को राशि कम होने पर डीएमएफटी फंड से पैसे देने का प्रस्ताव पास किया था. मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने आशंका जताई थी कि सरकार फंड को आधार बनाकर आठ लेन सड़क का काम रोक सकती है. इसे देखते हुए मेयर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने डीएमएफटी फंड से पैसे देने का निर्णय लिया गया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झामुमो ने होटल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सैलून टेलर शॉप्स को चालू करने मांग की

Next Post

कोरोना मरीजों के शव को सुरक्षित निस्तारण को लेकर दिए गए निर्देश

Next Post
कोरोना मरीजों के शव को सुरक्षित निस्तारण को लेकर दिए गए निर्देश

कोरोना मरीजों के शव को सुरक्षित निस्तारण को लेकर दिए गए निर्देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d