BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य के नागरिकों का संशय दूर करे राज्य सरकार: संजय सेठ

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
राज्य के नागरिकों का संशय दूर करे राज्य सरकार: संजय सेठ
Share on FacebookShare on Twitter
  • कपड़ा, जूता, स्टूडियो, श्रृंगार, सैलून आदि व्यवसाय को भी दें चालू करने की अनुमति

  • जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर भी अविलंब जारी हो निर्देश

रांची: सांसद सेठ ने कहा कि राज्य में अधिकतर व्यवसाय खोल दिए गए हैं. सोना-चांदी के व्यवसाय से लेकर बड़े बड़े शोरूम तक खोल दिए गए हैं. ऐसे में कई दुकानों को बंद करने का फैसला समझ से परे है.

राज्य भर के कपड़ा व्यवसायी, जूता-चप्पल व्यवसायी, स्टूडियों के व्यवसाय से जुड़े लोग, श्रृंगार-प्रसाधन के व्यवसायी काफी परेशान है. इसके साथ ही छोटे-छोटे सैलून, खोमचे व अन्य छोटे-मोटे व्यवसाय भी बंद है.

कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लोग तो अब सड़कों पर उतर आए हैं. सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि इन व्यवसाय से जुड़े हुए लोग भी कई संकटों का सामना कर रहे है. इनका परिवार, इनका व्यवसाय सबके साथ संकट है,.

ऐसे में इन्हें भी दूकान खोलने की इजाजत देनी चाहिए. इन दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों के भी स्थिति ठीक नहीं है. यह दुकान खोलने से कम से कम लोगों को काम भी मिल पाएगा. सरकार चाहे तो अन्य व्यवसायों की तरह यहां भी विभिन्न शर्त के साथ यह इजाजत दे सकती है.

इसके अलावा रांची में जगन्नाथ रथ यात्रा 350 सालों से निकाली जा रही है, परंतु इस बार सरकार ने इस पर भी कोई गाइडलाइन नहीं दिया है. मंदिर समिति के लोग सरकार के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं.

यह सही है कि कोरोना संक्रमण काल में भीड़ व मेला लगाना उचित नहीं है, परंतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीमित लोगों के साथ यात्रा निकालने की इजाजत पर सरकार को विचार करना चाहिए, ताकि यह परंपरा कायम रहे. सरकार इस पर विचार करते हुए नियम संगत आदेश करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रातों रात जेसीबी मशीन से दूसरे व्यक्ति के खेत में बना दिया डोभा

Next Post

क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा पुन: बहाल करने की मांग

Next Post
क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा पुन: बहाल करने की मांग

क्षतिपूर्ति अवकाश की सुविधा पुन: बहाल करने की मांग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d