BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निजी परिवहन व्यवस्था के शूल्क से वापस लौट रहे मजदूरों को खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकार : सुदेश कुमार महतो  

प्रवासी मज़दूरों मे अनिश्चितता का माहौल समाप्त कर लौटने की सुनियोजित परिवहन व्यवस्था की सूचना मज़दूरों तक पहुंचाए कि वे कब और कैसे लौट सकेंगे ?

by bnnbharat.com
May 19, 2020
in Uncategorized
निजी परिवहन व्यवस्था के शूल्क से वापस लौट रहे मजदूरों को खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकार : सुदेश कुमार महतो  

निजी परिवहन व्यवस्था के शूल्क से वापस लौट रहे मजदूरों को खर्चे का भुगतान करे राज्य सरकार : सुदेश कुमार महतो  

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक दल के नेता सुदेश कुमार महतो ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की हालत पर चिंता जताई है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि ट्रकों, बसों और अन्य गाड़ियों से घर लौट रहे मजदूरों को सरकार लौटने में उनके द्वारा खर्च की गई राशि का भुगतान करे.

 

उन्होंने कहा है कि देश के कई कई जगहों सेनिजी खर्च पर झारखंड के मजदूर जत्थे में वापस हो रहे हैं. इसमें एक-एक मजदूर भाई को दो से पांच हजार रुपए वहन करना पड़ रहा है. कई मजदूर घर से पैसे मंगाकर वापस लौट रहे हैं. घर के लोग कर्ज लेकर पैसे भेज रहे हैं. इसलिए सरकार को इस मामले में संवेदनशील तरीके से आगे बढ़कर उनके वापसी का खर्च उठाना चाहिए.

 

इसके साथ ही सरकार ये सूचनाएं सार्वजनिक करे कि कहां से और किन तारीखों को प्रवासी मजदूर लौट सकेंगे. कब-कब किन स्टेशनों से रेलगाड़ियां चलने की अनुमति दी गई है.

 

सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि खुद सरकार ने इसकी जानकारी दी है कि लगभग 7 लाख प्रवासी मजदूरों ने घर लौटने के लिए निबंधन कराया है. विभिन्न समाचार माध्यमों जो जानकारी मिल रही है उस मुताबिक अब तक डेढ़ लाख ही लोग घट लौट सके हैं.

 

जाहिर है अब भी साढ़े पांच लाख लोग देश के दूसरे हिस्सों में फंसे हैं. लॉकडाउन के 50 दिन से ज्यादा होने की वजह से उनके सामने रहने- खाने की दिक्कतें ज्यादा हो गई है. राज्य सरकार को योजनाबद्ध तरीके से उनके भोजन की व्यवस्था करनी चाहिये.

 

अगले कुछ दिनों तक देश के अलग- अलग हिस्सों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें झारखंड आने वाली हैं. सरकार को इसकी सूचना जारी करनी चाहिए, मज़दूरों को भी समय समय पर सूचित करना चाहिये ताकि मजदूर घबराहट और बेचेनी के बीच जैसे- तैसे घर वापसी के लिए नहीं निकलें. प्रवासी मज़दूरों में घर लौटने हेतू परिवहन की अनिश्चितता को दूर करना ज़रूरी है.

 

उन्होंने कहा है कि सरकार मज़दूरों को यह भी बताए कि आने वाले किस दिन ट्रेन किस स्टेशन से चलेगी, ताकि बाहर फंसे मजदूर आश्वस्त हो सकें कि उनकी वासपी की बारी भी सुनिश्चित है. जबकि यह सुनिश्चित नहीं होने से मजदूर सड़कों पर निकल जा रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन के बाद क्या-क्या करना है प्रणति राई प्रकाश ने बनाई सूची… प्लान किए शेयर

Next Post

शिक्षा मंत्री द्वारा पिछले डेढ़ महीने से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है फीस माफी पर, आदेश नहीं: अजय राय

Next Post
शिक्षा मंत्री द्वारा पिछले डेढ़ महीने से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है फीस माफी पर, आदेश नहीं: अजय राय

शिक्षा मंत्री द्वारा पिछले डेढ़ महीने से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है फीस माफी पर, आदेश नहीं: अजय राय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d