BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नाई समाज की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करे राज्य सरकार: समीर उरांव

by bnnbharat.com
August 25, 2020
in Uncategorized
नाई समाज की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करे राज्य सरकार: समीर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter
  • समाज के लिये आर्थिक पैकेज के साथ मृतकों के परिजन को मुआबजा दे सरकार

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद समीर उरांव ने प्रदेश के नाई समाज के बीच बढ़ते हताश, निराशा एवं आर्थिक तंगी से हो रही आत्महत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने जमशेदपुर में कल और आज मिलाकर इस समाज के दो व्यक्तियों द्वारा आर्थिक तंगी से की गई आत्महत्या पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की है.

उरांव ने कहा कि नाई समाज पारंपरिक पेशा और रोजगार से जुड़ा हुआ समाज है. बढ़ती बेरोजगारी की समस्या के बीच यह समाज अपने हुनर के बल पर अपने पैरों पर खड़ा रहता है.

सेवा के बल पर अपनी आर्थिक उन्नति भी करता है. साथ ही समाज के हुनरमंद लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराता है. परंतु विगत छः माह सेकोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में सर्वाधिक प्रभावित हुआ है.

इस पेशे से जुड़े लोगों में न सिर्फ परिवार के भरण पोषण की चिंता है बल्कि दुकानों के किराए, ईएमआई आदि चुकाने की चिंता भी परेशान कर रही है. जिसके कारण सिर्फ मानसिक तनाव ही नहीं बल्कि आत्महत्याएं भी होने लग गई जो राज्य के लिये गंभीर चिंता का प्रश्न है.

उरांव ने कहा कि राज्य सरकार से नाई समाज की समस्याओं को गंभीरता लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सरकार इस समाज के लिये आर्थिक पैकेज पर विचार करें जिससे इनकी समस्या का निदान हो. साथ ही आत्महत्या करने वालों के परिजन को 10 लाख का मुआबजा दे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सपना चौधरी के बोल्ड अंदाज पर हिना खान ने किया कमेंट

Next Post

निर्धारित शुल्क से अधिक वसूल की गई राशि नहीं लौटाई गई, तो होगा प्रदर्शन: छात्र राजद 

Next Post
निर्धारित शुल्क से अधिक वसूल की गई राशि नहीं लौटाई गई, तो होगा प्रदर्शन: छात्र राजद 

निर्धारित शुल्क से अधिक वसूल की गई राशि नहीं लौटाई गई, तो होगा प्रदर्शन: छात्र राजद 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d