BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 टेस्ट के बैकलॉग को अविलंब दूर करने के उपाय करें राज्य सरकार: भाजपा

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in समाचार
कोविड-19 टेस्ट के बैकलॉग को अविलंब दूर करने के उपाय करें राज्य सरकार: भाजपा

कोविड-19 टेस्ट के बैकलॉग को अविलंब दूर करने के उपाय करें राज्य सरकार: भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter
  • रिम्स सहित तमाम बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी को सुचारू रूप से चालू करवाए राज्य सरकार

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह पूरे राज्य में रोगियों की परेशानी को देखते हुए रिम्स समेत तमाम बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी सेवा को सुचारू रूप से चालू करवाए.

प्रतुल ने कहा कि कोरोना के कारण संक्रमण के फैलने का सबसे ज्यादा खतरा अस्पतालों में होता है. इसलिए सरकार को तमाम एहतियाती कदम उठाते हुए ओपीडी को अविलंब चालू करवाना चाहिए.

ओपीडी के चालू नहीं होने से बड़ी संख्या में दूसरे रोगों के मरीज पर भारी संकट उतपन्न हो गया है. प्रतुल ने कहा कि किडनी रोग से ग्रसित रोगियों को डायलिसिस की सुविधा मिलने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रतुल ने राज्य सरकार से मांग की है कि ह्रदय, किडनी, लिवर, कैंसर,आदि बड़े रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए भी विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाए.

प्रतुल ने कहा कि अभी रिम्स से कोविड-19 के जांच रिपोर्ट आने में 4 से 5 दिन का समय लग रहा है, जो कि अनेक मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है. इतने दिनों के बाद रिपोर्ट के आने के कारण संक्रमण की चेन के आगे बढ़ने का भी खतरा बढ़ रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब इस बैकलॉग को समाप्त करने के लिए रिम्स की देखरेख में सभी मापदंड को पूरा करने वाले प्राइवेट लैबोरेट्रीज में भी जांच की अनुमति देनी चाहिए. बशर्ते ये निजी लैब सरकार की तय रेट पर जांच करने को तैयार हो. इस कदम से बैकलॉग को दूर करने में बड़ी सहायता मिलेगी.

प्रतुल ने कहा कि अब संथाल परगना और पलामू प्रमंडल से भी कोरोना संक्रमण के मामले आ गए. लेकिन इन दोनों जगहों पर सरकार की तैयारियां बिल्कुल भी नही हैं. इन दोनों प्रमंडलों में कोई जांच केंद्र भी नहीं है. राज्य सरकार को इन प्रमंडलों के साथ सौतेला व्यवहार नहीं करते हुए अविलंब यहां भी मुकम्मल इंतजाम करना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानी-मानी रंगकर्मी उषा गांगुली का निधन

Next Post

छवि रंजन को अपर निदेशक रिम्स का अतिरिक्त प्रभार

Next Post
छवि रंजन को अपर निदेशक रिम्स का अतिरिक्त प्रभार

छवि रंजन को अपर निदेशक रिम्स का अतिरिक्त प्रभार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d