Ranchi: भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने आजसू प्रमुख एवम पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो को फ़ोन पर अपराधियों द्वारा जान मारने की धमकी दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
साहू ने कहा इस सरकार में क़ानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है.अपराधियों के द्वारा विशेषकर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा. भाजपा के कई नेताओं की पिछले 7 महीनों में ही निर्मम हत्या कर दी गई.
साहू ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में राज्य में उग्रवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा था परंतु यूपीय गठबंधन की सरकार बनते ही आपराधिक तत्व सक्रिय हो गए.यह साफ दर्शाता है कि कैसे इस सरकार में अपराधियों को संरक्षण प्राप्त है.
उन्होंने महतो को धमकी देने वाले को गिफ्तार करने की मांग की.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी करम पर्व की शुभकामनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य की जनता को करम पर्व की शुभकामनाएं एवम बधाई दी है.
प्रकाश ने कहा कि यह झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है.प्रदेश की जनता का प्राकृति से कितना गहरा नाता है यह सब इन पर्वों में दिखता है.कहा जाए तो प्रकृति ही झारखंड की संस्कृति है.यह प्रदेश पूरे विश्व को प्रकृति से प्रेम और उसे पूजने का संदेश देता है.
प्रकाश ने कहा कि भाई बहन का यह पर्व राज्य में भाईचारा और सुख समृद्धि को बढ़ाने वाला हो ऐसी शुभकामना है.

