BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 साल में राज्य सरकार ने तबादला उद्योग को कराया बंद : रघुवर दास

by bnnbharat.com
November 27, 2019
in समाचार
5 साल में राज्य सरकार ने तबादला उद्योग को कराया बंद : रघुवर दास

पहले चरण के मतदान में भाजपा की स्पष्ट लहर दिखी: रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में फल-फूल रहे तबादला उद्योग को उन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल में बंद करा दिया. बरसों से पड़ी स्थानीय नीति को सरकार ने परिभाषित करने का काम किया. मुख्यमंत्री बुधवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी करने के मौके पर बोल रहे थे.

90 फीसदी घोषणा को पूरा किया

उन्होंने कहा कि 2014 में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने जो घोषणा पत्र में वादा किया था, उसका 90 फीसदी पूरा किया गया. राज्य में निगरानी विभाग को मजबूत किया गया.

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

सीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का जो जिक्र घोषणा पत्र में किया गया था, उसके तहत एक रुपए में 50 लाख की संपत्ति महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की व्यवस्था की गयी. लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई. सखी मंडलों के माध्यम से रेडी टू ईट लांच किया गया.

किसानों की आमदनी बढ़ाई

उन्होंंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया. मछली और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में कई स्तरों पर प्रयास किए गए.

एक लाख को सरकारी नौकरी दी

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी है. 35 साल से खाली पड़े वनरक्षी के पदों को भरा गया. आकांक्षा योजना के तहत आदिवासी युवक और युवतियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की गई.

स्वास्थय के क्षेत्र में सुधार

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा में सुधार किये गये, जिसके कारण मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई. सरकार ने मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा का अक्षरश: पालन किया गया. संथाल क्षेत्र में घोषणा पत्र के अनुरूप एम्स की स्थापना की गई.

राज्यं को बुलंदी पर पहुंचाना ध्येय

उन्होंने कहा कि राज्य को बुलंदी पर पहुंचाना सरकार का ध्येय है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बगैर जाति और धर्म देखे सबका विकास किया. सरकार की सोच का ही नतीजा है कि झारखंड में आईटी सेक्टर और टेक्सटाइल सेक्टर में बहुत अच्छा काम हुआ है.

युवा को रोजगार-स्वरोजार से जोड़ना लक्ष्य

उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी पूंजी युवा वर्ग हैं. युवाओं को शिक्षा देकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना सरकार का लक्ष्य है. भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था में और अधिक सुधार लाने की जरूरत है. इसके तहत प्रमुख शहरों में पुलिस कमिश्नरी की व्यवस्था होगी.

जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई पर जोर

सीएम ने कहा कि झारखंड की संस्कृति की रक्षा के लिए जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया जाएगा. झारखंड वीरों की भूमि है. देश की सेवा करते हुए जिन जवानों ने अपनी कुर्बानी दी है उनकी याद में रांची के लालपुर स्थित पुरानी जेल परिसर को स्मारक के रूप में विकसित किया जाएगा.

निर्णय लेने वाली सरकार बनाएगी जनता

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 14 सालों तक कमजोर सरकार को देखा है. जनता मजबूत और स्थिर सरकार के कार्यों को भी देख चुकी है. विधानसभा चुनाव में भी जनता ने निर्णय लेने वाली सरकार बनाने का मन बना लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से 58 साल नहीं होगी : केंद्र सरकार

Next Post

लक्ष्मी की मौत के बाद चंपा, रजनी और गंगा के अलावा देखरेख करने वाले महावत में दिखी मायूसी

Next Post
लक्ष्मी की मौत के बाद चंपा, रजनी और गंगा के अलावा देखरेख करने वाले महावत में दिखी मायूसी

लक्ष्मी की मौत के बाद चंपा, रजनी और गंगा के अलावा देखरेख करने वाले महावत में दिखी मायूसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d