BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

होनहार युवाओं के साथ खड़ी है राज्य सरकार, समस्या के समाधान का प्रयास होगा-रामेश्वर उरांव धरना समाप्त करने वाले अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों को दिलाया भरासा

by bnnbharat.com
October 25, 2020
in Uncategorized
होनहार युवाओं के साथ खड़ी है राज्य सरकार, समस्या के समाधान का प्रयास होगा-रामेश्वर उरांव धरना समाप्त करने वाले अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों को दिलाया भरासा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :- पंचायत समिति, गृहरक्षा वाहिनी, जैप, सफल कारावाहन चालक, आरक्षी बहाली अभ्यर्थी का अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल ने नौकरी की मांग को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव से मुलाकात की. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, राजेश गुप्ता छोटू समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे.
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और कहा है कि उनकी बातों को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ भी उनकी समस्या के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार की यह कोशिश होगी कि उनकी समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द रास्ता निकाल लिया जाए. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के आग्रह पर डॉ. उरांव ने कहा कि समस्या की समाधान को लेकर महाधिवक्ता के साथ भी चर्चा होगी. राज्य सरकार की यह कोशिश होगी कि जो गलती पूर्व की सरकार ने की है, उसका परिणाम राज्य के होनहार युवाओं को न भुगतना पड़े. उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार रहे, वह पारदर्शी होनी चाहिए. अगर नौकरी के लिए रिक्त स्थान 100 है तो उतना ही बताना चाहिए ना कि उससे ज्यादा और ना ही किसी को उम्मीद बंधवानी चाहिए.
उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रिक्त स्थान नहीं थे तो उन्हें विज्ञापन नहीं निकाला चाहिए था, परीक्षा नहीं लेनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि इस तरह किसी सरकार को खिलवाड़ नहीं करना चाहिए, पारदर्शी सरकार होनी चाहिए, सरकार के प्रति गलतफहमी नहीं होनी चाहिए और बेकार की उम्मीद नहीं बंधवानी चाहिए.
इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि नौकरी की मांग कर रहे अभ्यर्थियों से 15 नवंबर तक का समय मांगा गया है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कृषि मंत्री बादल की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है. समिति की ओर से इन सभी संगठनों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर रास्ता निकालने की कोशिश की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Neha Kakkar और Rohanpreet के वेडिंग रिसेप्शन में हुई जमकर मस्ती

Next Post

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99686, 258 नये मरीज मिले आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

Next Post
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99686, 258 नये मरीज मिले आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 99686, 258 नये मरीज मिले आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d