BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड की महिला फुटबॉलरों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व तकनीकी कौशल से दक्ष बनायेगी राज्य‍ सरकार

by bnnbharat.com
December 10, 2020
in समाचार
झारखंड की महिला फुटबॉलरों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व तकनीकी कौशल से दक्ष बनायेगी राज्य‍ सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

-भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ जल्द होगा करार

रांची: झारखंड की महिला फुटबॉलरों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व तकनीकी कौशल उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार जल्द ही भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के साथ करार करेगी. पर्यटन, कला-संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से करार के विभिन्न प्रावधानों को अंतिम रूप देने में जुट गयी है.

इस सिलसिले में एक पखवाड़े पहले AIFF की ओर से निदेशक अभिषेक यादव ने प्रस्तावित एमओयू के तकनीकी पहलुओं पर खेल विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की थी. निदेशालय के स्तर पर सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है.

निदेशालय यह सुनिश्चित कर लेना चाहता है कि एमओयू होने के बाद संबंधित स्टेडियम में आयोजित होने वाले अन्य खेलों का प्रशिक्षण किसी भी तरह से प्रभावित न हो. सब कुछ ठीक रहा तो हेमंत सरकार की पहली वर्षगांठ 29 दिसंबर को एमओयू को मूर्त रूप दे दिया जाएगा.

टेक्निकल सपोर्ट AIFF और अन्य आधारभूत जरूरतों को सरकार देखेगी:

एमओयू पर जो मूल सहमति बनी है उसके अनुसार झारखंड सरकार के जिम्मेवारी महिला खिलाड़ियों के रहने, ठहरने, खाने, मैदान व इक्विपमेंट उपलब्ध कराने की होगी. वहीं विश्वस्तरीय प्रशिक्षण व तकनीकी कौशल विकास की जिम्मेवारी AIFF अपने संसाधनों से उपलब्ध कराएगा. AIFF ग्रासरूट स्तर पर भी जूनियर बालक व बालिका फुटबॉलरों को भी तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित करेगा.

…तो भारतीय सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर महिला फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर रांची में ही लगेगा:

AIFF के साथ सभी बिंदुओं पर सहमति बन जाती है, तो एमओयू के तुरंत बाद से भारतीय सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर महिला फुटबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर रांची में ही लगेगा. विदेशी टीमों के साथ होनेवाले अभ्यास मैचों का आयोजन भी रांची में ही होगा. झारखंड के खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा.

AIFF ने सभी सुविधाओं से लैश दो फुटबॉल स्टेडियमों की रखी है शर्त:

AIFF ने MoU के लिए जो शर्त रखी है उसके अनुसार राज्य सरकार को फुटबॉल के दो स्टेडियम उपलब्ध कराने होंगे. एक स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्लेइंग एरिना (मैदान) होना चाहिए जहां मैच का आयोजन हो सके और दूसरा स्टेडियम खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए हो.

इसके अलावा स्टेडियम परिसर में ही अत्याधुनिक जिम व स्विमिंग पूल की भी व्यवस्था हो. मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम को लगभग मुख्य स्टेडियम के रूप में चयनित कर लिया गया है, जबकि प्रैक्टिस ग्राउंड के लिए होटवार स्थित मुख्य स्टेडियम, एथलेटिक्स प्रैक्टिस ट्रैक व सिल्ली स्टेडियम में मौजूद संसाधनों की विवेचना की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध खनन को रोकने के लिए टीम गठित कर छापेमारी तेज करने का निर्देश

Next Post

काला गुरुवारः रांची और धनबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में 6 की मौत

Next Post
पिकअप वैन ने 2 महिलाओं को कुचला

काला गुरुवारः रांची और धनबाद में अलग-अलग सड़क हादसे में 6 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d