रांची : राज्य की मानव संसाधन विकास मंत्री डॉक्टर नीरा यादव ने कहा है नेतरहाट विद्यालय में गुरुकुल परंपरा को कायम रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. नेतरहाट विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर रांची में गुरुवार को हुई बैठक के बाद पत्रकारो से बातचीत में डॉक्टर नीरा यादव ने कहा कि नेतरहाट विद्यालय में क्वालिटी से किसी प्रकार का समझौता नही किया जाएगा. नेतरहाट विद्यालय में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए प्रयास जारी है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नेतरहाट विद्यालय पर लगातार खर्च करती रही है उसके बावजूद बच्चों के नामांकन में गिरावट आयी है. विद्यालय की कमियों को दूर करने के लिए समय समय पर बैठके होते रही हैं.मंत्री ने कहा कि CBSE से संबद्धता मिलने से उम्मीद की जा सकती है कि अगले शैक्षणिक सत्र में प्लस टू सौ सीटे भर जायेगी, फिलहाल 44 बच्चे प्लस टू में पढ़ रहे हैं. नीरा यादव ने कहा की समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय परिसर में ही 5 सदस्यीय कमिटी बनेगी जो विद्यालय सर जुड़े हर मामले पर नजर रखेगी.बैठक में शिक्षा मंत्री के अलावे विभगीय अधिकारी और नेतरहाट विद्यालय के प्राध्यापक सन्तोष कुमार सिंह उपस्थित थे .

