BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य नहीं दे रही ट्रेन चलाने की इजाजत: BJP

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in समाचार
राज्य नहीं दे रही ट्रेन चलाने की इजाजत: BJP

राज्य नहीं दे रही ट्रेन चलाने की इजाजत: BJP

Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: कोरोना लॉकडाउन के बीच मजदूरों के पलायन के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस शासित राज्यों पर निशाना साधा है. बीजेपी नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस शासित राज्य और TMC के राज्य प्रवासी मजदूरों पर राजनीति करने को तत्पर हैं. सबसे अधिक मजदूर पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान के परेशान हैं. जहां से ट्रेन चलनी हैं वो राज्य अनुमति दे रहे हैं लेकिन जहां ट्रेन जानी है वो इजाजत नहीं दे रहे हैं.

संबित पात्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 487 ट्रेनों को आने इजाजत दी है, बिहार सरकार ने 254 ट्रेनों को, ममता बनर्जी ने मात्र 9 ट्रेनों को आने की अनुमति दी है. कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ने मात्र 10 ट्रेनों को, झारखंड में मात्र 48 ट्रेनों को प्रवेश करने की अनुमति मिली है.

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे और भारत सरकार ने 1,200 ट्रेनों की सुविधा की है. भारत में प्रतिदिन 300 ट्रेनें श्रमिकों के लिए चल सकती हैं, लगभग 5 लाख श्रमिक प्रतिदिन अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं.एक अनुमान के मु​ताबिक इस देश में 20लाख श्रमिक ऐसे हैं जो अपने राज्यों को जाना चाहते हैं.

बता दें कि गुरुवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी पश्चिम बंगाल समेत की राज्यों की सरकारों पर निशाना साधा था. रेल मंत्री ने कहा था कि प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 1200 ट्रेन तैयार हैं, लेकिन कई राज्य सरकारें कम ट्रेनों को अनुमति दे रही हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 1200 ट्रेनें अन्य कामों से हटाकर सिर्फ प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रिजर्व कर दी गई हैं. हम रोज 300 ट्रेने शुरू कर सकते हैं. लेकिन कई ऐसे राज्य हैं जैसे पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड जहां से बहुत कम ट्रेनों की अनुमति मिल रही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 दिन की नवजात शिशु कोरोना से संक्रमित

Next Post

खिलाड़ियों को निखारने की कला में माहिर है कोच दीपेश सिंह

Next Post
खिलाड़ियों को निखारने की कला में माहिर है कोच दीपेश सिंह

खिलाड़ियों को निखारने की कला में माहिर है कोच दीपेश सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d