BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक, जैप-1 ग्राउंड में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम

by bnnbharat.com
August 4, 2020
in Uncategorized
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बैठक, जैप-1 ग्राउंड में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर रांची के मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय सभागार में आज दिनांक 04 अगस्त 2020 को बैठक आयोजित की गयी.

उपायुक्त रांची, छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था करने को कहा गया है.

इसके साथ ही बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष कोविड 19 के मद्देनजर किसी भी आम या खास के लिए कोई भी पास जारी नहीं किया जाएगा. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर आमजनों की एंट्री पर रोक रहेगा.

जैप-01 ग्राउंड में होगा स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम

बीते शनिवार उपायुक्त रांची छवि रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर डोरंडा स्थित जैप-1 एवं मोरहाबादी स्थित बिरसा फुटबॉल स्टेडियम का मुआयना किया था.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों ही मैदानों से जुड़ी एक रिपोर्ट तैयार कर देने को कहा था. जिसके आधार पर जैप-1 ग्राउंड का चयन किया गया.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य मंच के दोनों ओर (बाएं और दाएं तरफ)  शेड निर्मित है. दोनों ओर एक- एक वॉटरप्रूफ पंडाल और बनाया जाएगा जिसमें पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी.

इसके अतिरिक्त कोरोना की रोकथाम में जुटे कर्मी, कोरोना बीमारी को मात देकर स्वस्थ होनेवाले व्यक्तियों  के बैठने की व्यवस्था रहेगी.

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर कोई भी निमंत्रण पत्र या पास नहीं होगा जारी

बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पेयजल आपूर्ति, टाॅयलेट की व्यवस्था करने का निदेश दिया.

इसके अतिरिक्त भवन प्रमंडल को झंडोत्तोलन स्थल पर आवश्यक मरमत्ती एवं रंग रोगन का कार्य ससमय पूर्ण कर रिपोर्ट करने के निदेश दिया गया है. इसके अतिरिक्त सलामी मंच सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है.

जैप 1 मैदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, संपर्क मार्गों में यातायात पुलिसकर्मियों की नियुक्ति एवं ट्रैफिक रुट बनाकर समाचार पत्रों में प्रकाशन सुनिश्चित करने का निदेश पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया है.

जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, अतिथिगणों के बैठने की व्यवस्था, परेड पूर्वाभ्यास में भाग लेने वाले कैडटों आदि से संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

सिविल सर्जन को चिकित्सा मेडिकल कैंप की व्यवस्था और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को अग्निशमन की व्यवस्था करने के साथ अन्य पदाधिकारियों को भी आवश्यक निदेश दिये गये.

नगर निगम के पदाधिकारी को आयोजन स्थल जैप -1 ग्राउंड तथा मैदान के चारों ओर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया है.

बैठक में एसएसपी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, सिटी एसपी, एडीएम लॉ एंड आर्डर सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूजर्स के डेटा से छेड़छाड़ करने पर Twitter पर लगा 25 करोड़ डॉलर का जुर्माना

Next Post

रवि केजरीवाल जेएमएम से निष्कासित

Next Post
झामुमो ने उठाया सांसद के सर्टिफिकेट पर सवाल, जांच कर सदस्यता की वैधता पर व‍िचार की मांग

रवि केजरीवाल जेएमएम से निष्कासित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d