रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
उन्होंने कहा है कि साइमन मरांडी लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त बिहार में प्रतिनिधित्व करते थे और झारखंड अलग राज्य बनने पर लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र से विधायक बनकर झारखंड विधानसभा में पहुंचे थे.
राजमहल संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर सांसद के रूप में लोकसभा में भी पहुंचे थे. झारखंड सरकार में मंत्री भी बने थे. वे एक जुझारु, व्यवहार कुशल व लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे.
झारखंड अलग राज्य आंदोलन में भी उनकी उल्लेखनीय एवं सक्रिय भूमिका थी. उनका हम सबों के बीच से चला जाना राज्य के लिए क्षति है. दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को शक्ति मिले, इसकी प्रार्थना ईश्वर से करता हूं.

