रांची: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर झारखंड सरकार ने 4 और 5 अक्टूबर को राजकीय शोक घोषित किया. उनकी अंत्येष्टि भी राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगी.
झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख हाजी हुसैन अंसारी के पार्थिव शरीर के साथ उनके आवास मधुपुर पहुंचे.
हाजी हुसैन अंसारी के निधन शनिवार को दोपहर में हो गयी. कुछ दिन पहले उन्हें इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे और देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से वे कई बार निर्वाचित हुए थे.

