BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय कवि संगम की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन

by bnnbharat.com
February 24, 2020
in Uncategorized
राष्ट्रीय कवि संगम की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन

राष्ट्रीय कवि संगम की प्रदेश इकाई का पुनर्गठन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के हरमू में रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम के रांची प्रदेश इकाई की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सरोज झा ’झारखंडी’ ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वसम्मति से रांची महानगर इकाई के कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से ज्योति चौहान को राष्ट्रीय कवि संगम महानगर इकाई का अध्यक्ष, विशाल कुमार को उपाध्यक्ष, महासचिव नीतू सिन्हा, सहसचिव कल्याणी झा, संगठन सचिव करुणा सिंह वंदना, मीडिया प्रभारी नंदनी प्रणव को निर्वाचित किया गया.

ज्योति चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम कवियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करता है. कार्यक्रम में उपस्थित अन्नु पोद्दार ने मंच के माध्यम से नये कवियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका दिये जाने की बात कही. अन्नू पोद्दार ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कवियों को मंच के साथ जोड़ने का अनुरोध किया.

सभा में उपस्थित सुमित कुमार ने कविता को संचार और संप्रेषण का सबसे सरल माध्यम बताया. कविता के माध्यम से उन्होंने अपनी बात दूसरों के दिलों में उतारने की विधा बतायी. सुमित ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से साहित्यकारों के मनोबल में वृद्धि होगी.

कार्यक्रम के दौरान कवियों ने काव्य पाठ का आयोजन किया. जिसमें मुख्य रूप से प्रणय प्रबोध पाठक ने कुम्भकारों के जीवन पर आधारित काव्य पाठ किया. साथ ही बारी- बारी से वीणा श्रीवास्तव, राजीव थपेड़ा, अमित कुमार, अमित कुमार, विशाल कुमार, ज्योति सिंह, नीतू सिन्हा, कल्याणी झा, अन्नू पोद्दार, करूणा सिंह वंदना, रेणु बाला, पुष्पा सहाय, प्रणव प्रियदर्शी सहित रजनीकांत बिद्याधर ने स्वरचित काव्य पाठ किया. किक्की सिंह ने स्वलिखित पुस्तक ’शादी का सपना’ का वितरण कवियों के बीच किया. कवियों ने हर्षोल्लास के साथ रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे के प्रति आभार प्रकट किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काली मंदिर डोरंडा की 50 वीं वर्षगांठ, प्रसाद का वितरण

Next Post

ट्रंप के Warm Welcome के लिए तैयार है गुजरात

Next Post
ट्रंप के Warm Welcome के लिए तैयार है गुजरात

ट्रंप के Warm Welcome के लिए तैयार है गुजरात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d