BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रदेश की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट: भाजपा

by bnnbharat.com
July 27, 2020
in समाचार
प्रदेश की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चौपट: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा की राज्य की विधि व्यवस्था पूरे तरीके से चरमरा गई है. उन्होंने कहा कि एक ओर जहां भाजपा, लातेहार जिला के महामंत्री स्व. जयवर्धन सिंह हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त पुलिस हिरासत से फरार हो जाता है.

वहीं दूसरी ओर एक वीडियो सामने आता है जिसमें साहिबगंज जिले के बरहेट थाना प्रभारी एक युवती को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं और बर्बरता से पिटाई कर रहे हैं.

प्रतुल ने कहा कि जयवर्धन सिंह हत्याकांड का उद्भेदन करते समय लातेहार पुलिस ने बताया था की इसके पीछे उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का हाथ है.

जेजेएमपी ने इस घटना में हाथ होने से इनकार किया था. आज जब हत्या का मुख्य अभियुक्त पुलिस कस्टडी से भाग जाता है तो यह पूरा मामला किसी बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है.

भाजपा मांग करती है कि इस हत्याकांड और फरारी की जांच किसी सेंट्रल एजेंसी से करानी चाहिए. फरार हुए अभियुक्त की सुरक्षा में लगे तमाम पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

दूसरी ओर साहिबगंज जिला के बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक का बर्बर चेहरा दिखाने वाला एक वीडियो सामने आता है. वह थाने के भीतर एक युवती की बाल पकड़कर पिटाई कर रहे हैं और भद्दी गालियां दे रहे हैं.

भाजपा मांग करती है कि इस थाना प्रभारी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए एवं इनके ऊपर आपराधिक मामला चलाया जाए. साथ ही मौके पर मूकदर्शक बनी उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए. यह पूरी घटना इस सरकार के राज्य में महिलाओं की स्थिति का वर्णन करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रघुवर दास ने सरयू राय की किताब पर सवाल उठाया, कहा-कोर्ट, सरकार ने दी क्लीनचिट, क्या एक ही व्यक्ति सत्यवादी 

Next Post

कांग्रेस के मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती: समीर उरांव

Next Post
कांग्रेस के मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती: समीर उरांव

कांग्रेस के मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती: समीर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d