BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य के पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
राज्य के पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु
Share on FacebookShare on Twitter
  • 15 महीने से नहीं मिला है मानदेय

  • भुखमरी के कगार पर हैं राज्य के 2000 एनसीडीएलएड प्रशिक्षित पारा शिक्षक

रांची: राज्य के दो हजार एनसी डीएलएड प्रशिक्षित पारा शिक्षकों ने सीएम हेमंत सोरेन से इच्छा मृत्यु की मांग की है. इन शिक्षकों को 15 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. जिससे इनकी स्थिति खराब हो गयी है. उन्हें जीविकोपार्जन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इन शिक्षकों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

पलामू जिला पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत तिवारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सरकार से 15 महीने से बकाये मानदेय का भुगतान करने का अनुरोध किया है. 15 महीने से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण अत्यंत दयनीय हालत और भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है. भुगतान नहीं होने पर सिर्फ छत्तरपुर के 400 एन सी डीएलएड पारा शिक्षक रांची में 15 अगस्त को आत्मदाह करेंगे.

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि झारखंड के पारा शिक्षकों मे झामुमो की ओर से पारा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान करने के वादे पर भरोसा दिलाया गया था. लेकिन अभी तक वर्तमान सरकार पूर्व की रघुवर सरकार द्वारा पारा शिक्षकों के मानदेय बन्द कर विद्यालय से हटाए जाने के आदेश का ही पालन कर रही है.

मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि झारखंड में अप्रशिक्षित पारा शिक्षक और एनसी लगे हुए पारा शिक्षक की स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है. पारा शिक्षकों के घर में खाने पीने का भी कोई साधन सुविधा नहीं बचा है. पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है.

बताया गया कि एनसी डीएलएड पारा शिक्षकों ने डीएलएड की परीक्षा पास कर ली है. मगर 45 और 50 प्रतिशत की अहर्ता नहीं रखने के कारण उनके मार्कशीट पर एनसी अंकित कर दिया गया है. लेकिन अब लगभग अधिकांश पारा शिक्षकों ने अहर्ता पूरी कर ली है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नितिन गडकरी ने किया गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन, सीएम नीतीश सहित कई मंत्री रहे मौजूद

Next Post

सुरक्षित रहकर मनाएं ईद-अल-अज़हा का त्यौहार

Next Post
सुरक्षित रहकर मनाएं ईद-अल-अज़हा का त्यौहार

सुरक्षित रहकर मनाएं ईद-अल-अज़हा का त्यौहार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d