पंजाब: पंजाब के लुधियाना जिले में एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के कूमकलां इलाके के गांव छंदड़ां में सौतेला पिता अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था. शादी के बाद भी उसने लड़की का पीछा नहीं छोड़ा और वह दुराचार करता रहा.
तंग आकर बेटी ने थाना कूमकलां में पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया गया है कि पिता बेटी को डरा धमका कर सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ASI जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी 20 साल की बेटी ने शिकायत दी है. पुलिस को दिए बयान में बेटी ने बताया कि आरोपी उसका सौतेला पिता है. वह लंबे समय से डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है. इस बीच उसकी शादी हो गई और वह अपने ससुराल चली गई.
लेकिन पति से अनबन रहने के कारण वह मायके आ गई. वापस आने के बाद भी उसकी हरकतें जारी रहीं. अब वह इन सबसे परेशान हो गई है. इसलिए उसने पुलिस को शिकायत दी है. उसकी मांग है कि आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके.

