BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

STF ने छापा मारकर घर से बरामद किया 200 किलो सिंथेटिक ड्रग

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in समाचार
STF ने छापा मारकर घर से बरामद किया 200 किलो सिंथेटिक ड्रग
Share on FacebookShare on Twitter

अमृतसर(पंजाब):  अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद हुई है. दरअसल पंजाब में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट पकड़ा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर में सुलतानविंड रोड पर एक घर में नशे की फैकट्री चल रही थी. एसटीएफ ने छापा मारकर घर से 200 किलो सिंथेटिक ड्रग बरामद किया है . बताया जा रहा है कि कांग्रेसी नेता के सानिध्य में यह फैकट्री चलाई जा रही थी.एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की ड्रग्स मिली है. मामले में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए अफगान नागरिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

पिछले दिनों एक साथ तीन जगहों से मिली थी हेरोइन

गत 17 जनवरी को भी पंजाब में तीन जगहों से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने लगभग 40 किलो हेरोइन की खेप बरामद की गई थी. अमृतसर के अटारी सेक्टर से 12 किलो हेरोइन व हथियार मिले थे. फिरोजपुर में भी बीएसएफ ने 5 किलो पकड़ी. बीएसएफ को हेरोइन की सबसे बड़ी खेप गुरदासपुर में मिली. यहां पाक तस्करों द्वारा भेजी गई 23 किलोग्राम हेरोइन और चीनी हथियार मिले.

फिरोजपुर में पकड़ी गई पांच हेरोइन

घनी धुंध का फायदा उठा भारत-पाक सीमा से सटे पंजाब के क्षेत्रों में पाक तस्करों ने हेरोइन की खेप भेजना शुरू कर देते हैं. फिरोजपुर सेक्टर से बीएसएफ ने पाकिस्तान से आई पांच किलो हेरोइन पकड़ी थी. पिछले कुछ दिनों में पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा से बीएसएफ ने लगभग 47 किलो हेरोइन पकड़ी है. पाक तस्करों ने तस्करी के लिए नया रास्ता चुना है. अब 250 ग्राम के छोटे पैकेट भेज जाते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वीडियो पार्लर की आड़ में चल रहा था जुए का अड्डा, 15 गिरफ्तार

Next Post

दस सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी बैंक दो दिन तक रहेंगे बंद

Next Post
दस सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी बैंक दो दिन तक रहेंगे बंद

दस सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी बैंक दो दिन तक रहेंगे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d