शशिभूषण दूबे कंचनीय
प्रयागराज: प्रयागराज लालापुर क्षेत्र में अब भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने का डंका पीटने वाली सरकार अब अवैध अतिक्रमण की शिकायत करने वालों की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही है. जिसका ताजा उदाहरण लालापुर थाना क्षेत्र के छतहरा घूरेहठा में देखने को मिला. जब अवैध अतिक्रमण के शिकायत की सूचना लेखपाल द्वारा मिलने पर भारतीय समाज के लोग लाठी डंडा लेकर रामचंद्र यादव के दरवाजे पर चढ़ गये. जहां कहासुनी के बाद दोनो पक्ष में लाठी डंडे चले. यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो किसी बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता.
बारा तहसील क्षेत्र के अधिकांश तालाबों पर हलका लेखपालों की मिली भगत से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है. इसी को लेकर छतहरा घूरेहठा निवासी रामचन्द्र यादव ने भी गांव में तालाब की भीट पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत कुछ दिन पूर्व एसडीएम बारा से की थी. जिस पर तहसीलदार बारा द्वारा नाप जोख कराई गई थी. इसी मामले को लेकर गांव में तालाबों पर अतिक्रमण कराने वाले हलका लेखपाल ईष्टदेव भारतीया ने उक्त शिकायतकर्ता की सूचना फूलचंद्र भातीया पक्ष को दे दी. जिसको लेकर शुक्रवार को फूलचंद्र भारतीया 45 पुत्र घिन्नू अपने स्वजनों, महिलाओं एवं बच्चियों संग लाठी डंडा लेकर रामचंद्र यादव 55 पुत्र अमर बहादुर के दरवाजे पर चढ़कर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे.
विरोध करने पर फूलचंद्र यादव पक्ष से दर्जन भर लोग जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, लाठी लेकर टूट पड़े जवाब में रामचंद्र 55 उनकी पत्नी कलावती 50 ने भी विरोध किया और मारपीट किया लेकिन उक्त तीनों घायल हो गये. घटना के बाद दोनो पक्ष लालापुर थाने पहुंच गये. जहां से पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेज दिया है. उक्त मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो एक लेखपाल की लापरवाही से कई लोगों के जान पर बन सकती है. जिससे एक बड़ी घटना के होने की सुगबुगाहट बनी हुई है

