BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गांव में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
गांव में 2 कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल 

प्रयागराज:  प्रयागराज में घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के अमान का पूरा गांव में मंगलवार को एक कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया. गांव का एक युवक दमन दीव में रहकर नौकरी करता था. चार दिन पहले वह दमन दीव से गांव आया तो उसे घर से बाहर एक पेड़ के नीचे छप्पर डालकर कोरेन्टीन कर दिया गया था. इस बीच मंगलवार को उसकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. खबर मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और गांव में आने वाले रास्तों को बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया.

उपनिरीक्षक बालकृष्ण के नेतृत्व में करमा चौकी की टीम गांव में पहुची और लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील किया. हल्का लेखपाल राजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि आशा बहू व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जाकर गांव के रास्तों को सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को चकघनश्याम दास गांव में बंगलौर से घर आया एक और युवक पॉजिटिव निकला है.

एसडीएम द्वारा सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर जाकर चकघनश्याम दास गांव में जाने वाले रास्तों को भी सील कराया जा रहा है. करमा चौकी क्षेत्र में आने वाले लगभग पचास छोटे बड़े गांवों व मजरों में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम अशोक गहलोत के भाई को ईडी ने भेजा समन

Next Post

सावधान: दरभंगा से सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन

Next Post
सावधान: दरभंगा से सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन

सावधान: दरभंगा से सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d