BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्ची के हर अंग पर टांके, आंखें नहीं खुलने पर रोती है, लेकिन आवाज नहीं निकलती

by bnnbharat.com
July 17, 2019
in समाचार
बच्ची के हर अंग पर टांके, आंखें नहीं खुलने पर रोती है, लेकिन आवाज नहीं निकलती
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में रविवार रात नशे में धुत एक रिक्शा चालक ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी के बाद वह उसे मार रहा था, तभी लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है। रविवार रात रिक्शा चालक ने माता-पिता के साथ फुटपाथ पर साे रही बच्ची का अपहरण कर लिया था। बाद में वह आरोपी के पास मिली।

डॉक्टरों का कहना है कि उसके शरीर पर काफी अधिक चोटें और नाखूनों के निशान हैं। छह साल की बच्ची से हुई हैवानियत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उसके शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा है, जिस पर टांके न आए हाें। आंख पूरी तरह नहीं खुलतीं। बच्ची आंंख खोलने की काेशिश करने पर रोती है, तो गले से चिल्लाने की आवाज भी नहीं निकल पाती। सिर पर चोटें देखकर लगता है कि आरोपी ने उसे जमीन पर पटक-पटककर मारने की कोशिश की थी। मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी बच्ची का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि बच्ची को ठीक होने में एक साल से ज्यादा समय लग जाएगा।

दरिंदे काे फांसी देने के लिए लाेगाें ने किया प्रदर्शन : मंगलवार को जनकपुरी इलाके के लोगों ने सी-1 चौराहे पर प्रदर्शन किया। ये लाेग दुष्कर्म के आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। भीड़ ने कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी जाम किया। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब सुप्रीम कोर्ट बच्चों से दुष्कर्म के मामलों पर स्वत: संज्ञान ले चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से ऐसे मामलों से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विप्रो और यस बैंक के परिणाम घोषिण होने से पूर्व ही शेयर बाजार में आई मजबूती

Next Post

सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Next Post
सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d