BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 222 अंक ऊपर हुआ बंद, निफ्टी 15100 के पार

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ा
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.13 अंक (0.43 फीसदी) ऊपर 51531.52 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक यानी 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 15173.30 के स्तर पर बंद हुआ. 

मालूम हो कि एक फरवरी को आम बजट पेश होने के बाद से देश के शेयर बाजार में जोरदार उछाल देखा गया, जिससे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी खुश हैं. मंगलवार को वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि शेयर बाजारों ने केंद्रीय बजट 2021-22 को ‘सकारात्मक’ रूप में लिया है. मैं समझती हूं कि पहली बार बाजार पूरे एक हफ्ते तक पूरी तरह से सकारात्मकता दिशा में बना रहा है.

इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के बजट-पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि बजट ने निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी के लिए रास्ते तैयार किए हैं, उद्यमिता के लिए जगह बनाई गई, खर्च के इरादों में स्पष्टता आई है और जिन क्षेत्रों से सरकार दूर रहना चाहती है, उनके बारे में चीजों को स्पष्ट किया है.

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज हिंडाल्को, रिलायंस, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं इचर मोटर्स, एल एंड टी, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए. वहीं प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए.

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 143.55 अंक (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 51165.84 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी 33.25 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15073.25 के स्तर पर खुला था. 

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. सेंसेक्स 19.69 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 51309.39 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15106.50 के स्तर पर बंद हुआ था. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

WhatsApp में QR Code के जरिए ऐसे सेव कर सकते हैं कॉन्टैक्ट

Next Post

चैंपियन बना वल्चर्स क्रिकेट क्लब, यूथ क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

Next Post
चैंपियन बना वल्चर्स क्रिकेट क्लब, यूथ क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

चैंपियन बना वल्चर्स क्रिकेट क्लब, यूथ क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d