BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 173 अंक ऊंचा खुला

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 173 अंक ऊंचा खुला
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और भारत-चीन के बीच सीमा पर तनाव घटने से बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक मंगलवार को कारोबार की शुरुआत में 173 अंक से अधिक ऊंचा खुला.

हालांकि, उसके बाद यह घटकर सीमित दायरे में आ गया. कारोबार की शुरुआत में ऊंचा खुलने के बाद मुनाफा वसूली निकलने से बाजार नीचे आ गया और सीमित दायरे में रहा.

शुरुआत में बाजार 173.07 अंक ऊंचा खुलकर 36,660.35 अंक पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद मुनाफा वसूली से नीचे आकर 64.56 अंक ऊंचा रहकर 36,551.84 अंक पर रहा.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 8.50 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 10,772.15 अंक पर रहा. इससे पहले कारोबार शुरू होने के समय यह करीब 40 अंक ऊंचा रहकर 10,803.60 अंक तक चला गया था.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इन्फोसिस सबसे अधिक तीन प्रतिशत ऊंचा रहा. इसके बाद बजाज फाइनेंस, बजाज आटो, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, मारुति और टेक महिन्द्रा के शेयरों में भी बढ़त रही.

वहीं इसके विपरीत पावर ग्रिड, ओएनजीसी, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट का रुख रहा. इससे पिछले सत्र में सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 465.86 अंक यानी 1.29 प्रतिशत बढ़कर 36,487.28 अंक पर बंद हुआ.

वहीं एनएसई का मानक निफ्टी सूचकांक 156.30 अंक यानी 1.47 प्रतिशत बढ़कर 10,763.65 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 348.35 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदारी की.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन ने की पाकिस्तान से डील, करेगा PoK पर कब्जा

Next Post

सांसद व विधायक ने बाजार टांड़ सौंदर्यीकरण की रखी नींव

Next Post
सांसद व विधायक ने बाजार टांड़ सौंदर्यीकरण की रखी नींव

सांसद व विधायक ने बाजार टांड़ सौंदर्यीकरण की रखी नींव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d