BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईद पर शेयर बाजार बंद, शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार 

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in समाचार
ईद पर शेयर बाजार बंद, शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार 
Share on FacebookShare on Twitter

25 मई 2020 को पूरे देश में रमजान ईद ( ईद-उल-फितर ) का पर्व मनाया जा रहा है. इस उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) में कारोबार नहीं हो रहा है. 26 मई को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा.

कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद

आज ईद-उल-फितर पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं. मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है. साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है. मंगलवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा.

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 260.31 अंक नीचे 30672.59 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.74 फीसदी लुढ़ककर 67 अंक नीचे 9039.25 के स्तर पर बंद हुआ था.

शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भी बाजार लाल निशान पर था. सेंसेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 176.06 अंक नीचे 30756.84 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 74.10 अंक नीचे 9032.15 के स्तर पर खुला था. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का एलान किया. बावजूद इसके बाजार में गिरावट देखी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

10 दिनों बाद ‘Air India’ में नहीं होगी मिडिल सीट की बुकिंग: SC

Next Post

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी… संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

Next Post
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी… संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी... संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d