BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों की गिरावट दर्ज

by bnnbharat.com
March 19, 2020
in समाचार
शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों की गिरावट दर्ज

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों की गिरावट दर्ज

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना वायरस के चलते खराब ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर धड़ाम हो गया है. आज के कारोबार में निफ्टी 50 महीनों के बाद पहली बार 8,000 के स्तर से नीचे चला गया. निफ्टी में करीब 500 अंकों की गिरावट है और यह 7951 के सतर पर ट्रेड कर रहा है.

वहीं, सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों की गिरावट है और यह 27350 के स्तर के करीब ट्रेड कर रहा है. इस हफ्ते सेंसेक्स अभी तक 5000 अंक टूट चुका है.

Also Read This: झुग्गी बस्ती इलाके में लगी आग, लगभग 30 झुग्गियां जलकर हुईं खाक

आज के कारोबार में बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी बैंक करीब 6.5 फीसदी गिरावट के साथ 19,247.90 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. निजी बैंक इंडेक्स 6 फीसदी से ज्यादा टूटा है. ऑटो इंडेक्स और रियल्टी इंडेक्स भी 5 फीसदी कमजोर हुए हैं.

Also Read This: कोरोना बना काल: देश में आज और 17 नए मामले, 168 ट्रेनें रद्द

सेंसेक्स 30 के सभी शेयर लाल निशान में हैं. बजाज फाइनेंस में 12 फीसदी गिरावट दिख रही है. एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक में 10 फीसदी से ज्यादा गिरावट है. कोटक बेंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति भी टॉप लूजर्स में शामिल हैं.

ग्लोबल संकेतों की बात करें तो बुधवार को अमेरिकी बाजारों में 6 फीसदी तक गिरावट रही. डाओ जोंस 1300 अंक टूटकर बंद हुआ. वहीं, आज एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है.

बुधवार को कोरोना वायरस और क्रूड की कीमतों में गिरावट के चलते अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना. जिसके बाद प्रमुख अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. डाउ जोंस में 1338 अंकों या 6.30 फीसदी के करीब गिरावट रही और यह 19,898.92 के स्तर पर बंद हुआ.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क पर बिखरी मिलीं 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

Next Post

आज राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई लेंगे शपथ

Next Post
आज राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई लेंगे शपथ

आज राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई लेंगे शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d