BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में गिरावट दर्ज, 49000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर खुला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 56.81 अंक (0.12 फीसदी) की कमजोरी के साथ 48,977.86 के स्तर पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.70 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 14,412 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. 

710 शेयरों में आई तेजी 

आज 710 शेयरों में तेजी आई और 662 शेयरों में गिरावट आई. वहीं 89 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. केंद्रीय बजट से पहले निवेशक निवेश को लेकर चिंतित हैं क्योंकि ज्यादातर मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, कोरोना के चलते इस बार का बजट उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा, जिसकी वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए. 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, विप्रो, गेल और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर खुले. वहीं इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, ग्रासिम, एसबीआई लाइफ और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले. 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले. इनमें फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, मेटल, प्राइवेट बैंक, फार्मा, मीडिया, रियल्टी और ऑटो शामिल हैं.

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 47.24 अंक (0य10 फीसदी) नीचे 48987.43 के स्तर पर था. वहीं निफ्टी 58.70 अंक (0.41 फीसदी) नीचे 14492.40 के स्तर पर था.

2020 में बाजार में जारी रही उठा-पटक

शेयर बाजारों के लिए साल 2020 काफी घटनाक्रमों वाला रहा. मार्च 2020 में भारत में कोरोना वायरस महामारी ने दस्तक दी. कोरोना वायरस से शेयर बाजार भी अछूता नहीं रहा. घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव रहा. मार्च में जहां शेयर बाजार धड़ाम हुआ था, वहीं साल के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी ने 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली. 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 39.73 अंक (0.08 फीसदी) की कमजोरी के साथ 49544.43 के स्तर पर खुला था. वहीं निफ्टी 0.00 फीसदी के बदलाव के साथ 14595.60 के स्तर पर था. 

शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 549.49 अंक यानी 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 49034.67 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 161.90 अंक (1.11 फीसदी) की गिरावट के साथ 14433.70 के स्तर पर बंद हुआ था. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेब सीरीज तांडव पर छिड़ी विवाद, सरकार ने मांगा जवाब

Next Post

काबुल में दो महिला जजों की गोली मारकर हत्या

Next Post
पटना में BJP नेता को अपराधियों ने मारी गोली

काबुल में दो महिला जजों की गोली मारकर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d