BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में बढ़त, 2 फीसदी चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के गहराते कहर के बावजूद इस सप्ताह शेयर बाजार में बहार देखने को मिली. मजबूत वैश्विक संकेतों से लौटी जोरदार लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बमबम हुआ प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स वापस 50,000 के ऊपर बंद हुआ. निफ्टी ने भी बीते सप्ताह के मुकाबले करीब ढाई फीसदी की छलांग लगाई.

होली, गुड फ्राइडे के अवकाश के कारण इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में सिर्फ तीन दिन कारोबार हुआ जिनमें एक दिन मुनाफावसूली के दबाव में दलाल स्ट्रीट पर मायूसी दिखी बाकी दो दिन घरेलू शेयर बाजार मजबूत लिवाली रही. नये वित्त वर्ष 2021-22 के पहले दिन शेयर बाजार गुलजार रहा.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सप्ताह के आखिरी सत्र में गुरुवार को बीते सप्ताह से 1,021.33 अंकों यानी 2.08 फीसदी की तेजी के साथ 50,029.83 पर बंद हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सप्ताह के मुकाबले 360.05 अंकों यानी 2.48 फीसदी की तेजी के साथ 14,867.35 पर बंद हुआ. बीएसई मिड-कैप सूचकांक बीते सप्ताह से 546.03 अंकों यानी 2.73 फीसदी की तेजी के साथ 20,516.40 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप सूचकांक बीते सप्ताह से 792.73 अंकों यानी 3.91 फीसदी की छलांग लगाकर 21,071.69 पर ठहरा.

कारोबरी सप्ताह के आरंभ में सोमवार को होली का अवकाश होने के कारण देश का शेयर बाजार बंद रहा. अगले दिन मंगलवार को आईटी, धातु समेत तमाम सेक्टरों में जबरदस्त लिवाली रहने से सेंसेक्स बीते सत्र से 1128.08 अंकों यानी 2.30 फीसदी की तेजी के साथ 50,136.58 पर बंद हुआ निफ्टी भी बीते सत्र से 337.80 अंकों यानी 2.33 फीसदी की तेजी के साथ 14,845.10 पर ठहरा. हालांकि अगले दिन बुधवार को मुनाफावसूली हावी होने के कारण बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स बीते सत्र से 627.43 अंकों यानी 1.25 फीसदी टूटकर 49,509.15 पर बंद हुआ निफ्टी भी बीते सत्र से 154.40 अंकों यानी 1.04 फीसदी लुढ़ककर 14,690.70 पर ठहरा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाइडेन ने पलटा ट्रंप का एक और फैसला

Next Post

मुख्तार अब्बास नकवी ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

Next Post
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…

मुख्तार अब्बास नकवी ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d