मुंबई: देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है. सेंसेक्स 24.10 अंक या 0.07% बढ़कर 33,532.02 पर और निफ्टी 12.45 अंक या 0.13% बढ़कर 9,893.60 अंक पर खुला है. लगभग 594 शेयरों में तेजी, 314 शेयरों में गिरावट आई और 45 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
हालांकि मिडकैप शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.12 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है.
बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.56 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है.
इससे पहले बुधवार को बाजार गिरावट में बंद हुआ था. सेंसेक्स 97.30 अंक या 0.29% की गिरावट के साथ 33507.92 पर और निफ्टी 32.85 अंक या 0.33% नीचे गिरकर 9881.15 पर बंद हुआ था.

