BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स खुला 100 अंकों की बढ़त के साथ

by bnnbharat.com
October 18, 2019
in समाचार
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स खुला 100 अंकों की बढ़त के साथ
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया. बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा बढ़त लिए खुला. एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बढ़त रही. बीएसई का 30 कंपनियों का सूचकांक सेंसेक्स 122.21 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,174.27 अंक पर चल रहा है. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 32.30 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,618.65 अंक पर चल रहा है. सेंसंक्स में शामिल येस बैंक, वेदांता, हीरो मोटोकॉर्प, पावर ग्रिड, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत तक की तेजी देखी गयी. वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के तिमाही परिणाम जारी होने से पहले उसका शेयर भी एक प्रतिशत तक चढ़ गया.

भारती एयरटेल, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एचसीएल, एशियन पेंट्स और बजाज ऑटो के शेयर में एक प्रतिशत तक की गिरावट देखी गयी. पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 39,052.06 अंक और निफ्टी 11,586.35 अंक पर बंद हआ था. विशेषज्ञों के अनुसार, ब्रेक्जिट से जुड़ी खबरों, कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने और वैश्विक बाजारों में लिवाली के रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है. इससे बाजार में तेजी देखी गयी.

इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के 2019-20 में अर्थव्यवस्था को तेज करने के लिए थोड़ी और राहत देने के संकेत से भी बाजार प्रभावित हो गया है. आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों ने शेयर बाजार में 1,158.63 करोड़ रुपए की खरीद की थी. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 511.76 करोड़ रुपए की निकासी की. वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.48 प्रतिशत गिरकर 59.62 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

FATF का पाकिस्तान पर फैसला आज

Next Post

 नेशनल पंचायत अवार्ड 2019 के लिए खूंटी जिला परिषद का चयन

Next Post
 नेशनल पंचायत अवार्ड 2019 के लिए खूंटी जिला परिषद का चयन

 नेशनल पंचायत अवार्ड 2019 के लिए खूंटी जिला परिषद का चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d