BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लाल निशान पर शेयर बाजार, 119 अंक लुढ़का सेंसेक्स

by bnnbharat.com
February 4, 2021
in समाचार
334 अंक टूटकर 32,000 के नीचे फिसला सेंसेंक्स
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बजट के दिन से चली आ रही तेजी को आज विराम लगता नजर आ रहा है. शेयर बाजार में आज बिकवाली का दौरा जारी है. बीएसई का सेंसेक्स 119.38 अंकों की गिरावट के बाद 50,136.37 और निफ्टी 30 अंक लुढ़ककर 14,759.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. रिलायंस समेत फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.

कल हरे निशान पर बंद हुआ बाजार

बजट के दिन से शेयर बाजार में जारी तेजी का दौर बुधवार को तीसरे दिन जारी रहा. इसके चलते पहली बार सेंसेक्स 50 हजार अंक के पार बंद हुआ.
बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 458.03 अंक की तेजी के साथ 50255.75 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 142.10 अंक की बढ़त के साथ 14789.95 के स्तर पर बंद हुआ.

बाजार में जबरदस्त तेजी की पांच वजह

आम बजट: शेयर बाजार को इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट पसंद आ रहा है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बजट शेयर बाजार के लिए अच्छा है क्योंकि, इसमें कोई नया टैक्स नहीं लगाया है.

वैश्विक बाजारों में बढ़त: घरेलू बाजार को वैश्विक बाजारों में बढ़त का भी सहारा मिला. जापान, कोरिया सहित यूरोपियन और अमेरिकी शेयर बाजार में भी तेजी जारी है. इसके अलावा अमेरिका में नए कोरोना राहत पैकेज के पॉजिटिव अपडेट का भी असर पड़ा है.

मजबूत घरेलू संकेत: बाजार के दिग्गज शेयर अच्छी बढ़त के साथ कारोबार किया. इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा के शेयर शामिल हैं.

कंपनियों के मजबूत परिणाम: बाजार को नई ऊंचाई देने में कंपनियों के मजबूत परिणाम भी एक कारण है. ज्यादातर कंपनियों के तिमाही नतीजे में मुनाफा कई गुना बढ़ा है.

विदेशी निवेशकों का भरोसा: भारतीय बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम है. इससे भी बाजार में तेजी बनी हुई है.

तीन दिन में करबी छह लाख करोड़ की कमाई

बजट के दिन से जारी तेजी का असर यह हुआ है कि सिर्फ तीन दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब छह लाख करोड़ रुपयये बढ़ गई है. दरअसल, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का पंजूजीकरण 1 फरवरी को 1,92,46,713.70 करोड़ रुपये था जो 3 फरवरी को बाजार बंद होन पर बढ़कर 1,98,43,784.99 करोड़ रुपये हो गई. इस तरह निवेशकों की संपत्ति में 597,071.29 करोड़ का इजाफा हुआ है. इस तेजी के साथ भारतीय बाजार का बाजार पूंजीकरण 2,00,000 अरब रुपये के स्तर से ऊपर निकलने से कुछ ही दूर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहा किसान आंदोलन, अमेरिका ने कहा- बातचीत के जरिए निकालना चाहिए मसले का हल

Next Post

श्रीनगर से शुरू होगा हेलीकॉप्टर सेवा

Next Post
श्रीनगर से शुरू होगा हेलीकॉप्टर सेवा

श्रीनगर से शुरू होगा हेलीकॉप्टर सेवा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d